इटारसी। शासकीय कालेज सुखतवा (Government College Sukhtawa) में आज शिक्षक दिवस कार्यक्रम प्राचार्य डॉ नीता राजपूत के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों का पुष्पहार से स्वागत किया।
प्राचार्य ने बताया कि जीवन में गुरु का विशेष स्थान होता है। गुरु वह प्रकाश स्तंभ है, जो छात्रों को बिखरने से बचाता है। महाविद्यालय की युवा पीढ़ी को शिक्षित कर हम शिक्षक राष्ट्र के नवनिर्माण में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम संयोजक कामधेनू पटोदिया ने विद्यार्थियों को बताया कि गुरु के बिना जीवन अधूरा है, इसलिए प्रत्येक के जीवन में गुरु अवश्य होना चाहिए। शरद कुमार राय ने विद्यार्थियों को बताया कि जीवन के हर क्षेत्र में अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करने में हमें अपना सवज़्स्व लगाना चाहिए, तभी हम अपने जीवन में सफल हो सकते हैं। डॉ हिमांशु चौरसिया ने भी अपने वक्तव्य में विद्यार्थियों को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन (Dr. Sarvepalli Radhakrishnan) के जीवन से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर मंजू मालवीय ने किया।
उन्होंने बताया कि आज ही के दिन शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है साथ ही उन्होंने कविता भी प्रस्तुत की जिसका शीषज़्क है शिक्षक क्या है। कार्यक्रम में अधिकांश विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुति दी जिसमें कविता, गायन, भाषण आदि प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने बड़े ही हर्षोल्लास से देश के पहले उपराष्ट्रपति एवं दूसरे राष्ट्रपति रहे महान शिक्षक डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम में सतीश पाली, आलोक पांडे, नीरज विदुआ, राकेश अहिरवार, नवल चौरे, श्रीमती शकुन भलावी, सुश्री रेखा चौबे उपस्थित रहे।
सुखतवा कालेज में विद्यार्थियों ने किया शिक्षक सम्मान


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







