---Advertisement---
Bachpan Play School, Itarsi

स्वामित्व योजना में समय पर हो अधिकार अभिलेख का प्रकाशन

By
On:
Follow Us

नर्मदापुरम। 17 सितंबर से 31 अक्टूबर तक चलाए जाने वाले मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान (Chief Minister Public Service Campaign) के तहत निर्धारित फ्लैगशिप योजनाओं से वंचित नागरिकों की जानकारी एकत्र करने सर्वे दल गठित करें ताकि इस अवधि के दौरान पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से लाभान्वित कर इन योजनाओं में सेचुरेशन प्राप्त किया जा सके।

यह निर्देश कलेक्टर नीरज कुमार सिंह (Collector Neeraj Kumar Singh) ने सभी एसडीएम (SDM) को दिए हैं। कलेक्टर श्री सिंह (Collector Shri Singh) ने बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय (collectorate office) में वीसी के जरिए विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की। कलेक्टर श्री सिंह (Collector Shri Singh) ने स्वामित्व योजना की समीक्षा कर तहसीलदार (Tehsildar) पिपरिया एवं सोहागपुर को योजना के तहत निर्धारित समयसीमा में अधिकार अभिलेख प्रकाशन करने के निर्देश दिए। उन्होंने लैंड रिकॉर्ड लिंकिंग कार्य एवं नक्शा सुधार पखवाड़ा के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश सभी तहसीलदार को दिए। बैठक में एमआई सेंसस के कार्य में संतोषजनक प्रगति ना होने पर सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर श्री सिंह (Collector Shri Singh) ने आयुष्मान निरामयम योजना की भी जनपदवार एवं निकायवार समीक्षा की। उन्होंने सभी जनपद सीईओ एवं सीएमओ को मिशन मोड में पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जनपद सीईओ, सीएमओ महिला एवं बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग के अमले को कोविड वैक्सीनेशन अभियान में निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। बैठक में सीईओ जिला पंचायत मनोज सरियाम, अपर कलेक्टर मनोज सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। साथ ही वीसी के जरिए सभी एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ बैठक में शामिल हुए।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.