प्रतीक्षा सूची क्लियर करने ट्रेन में अतिरिक्त कोच की अवधि बढ़ाई

Post by: Rohit Nage

इटारसी। त्योहारी सीजन (festive season) में अतिरिक्त यात्री यातायात एवं प्रतीक्षा सूची क्लीयर (clear) करने मंडल से प्रारंभ, समाप्त होने, गुजरने वाली गाड़ी संख्या 18236/18235 बिलासपुर-भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस, 12853/12854 दुर्ग-भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस, 18237/18238 कोरबा-अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस एवं 18234/18233 बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस में अस्थाई तौर पर लगाये जा रहे शयनयान श्रेणी के एक-एक अतिरिक्त कोच के जुडऩे की अवधि बढ़ाई गई है।
यह कोच गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन में 1 अक्टूबर 2022 से 31 अक्टूबर 2022 तक एवं गाड़ी संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेन में 3 अक्टूबर 2022 से 2 नवंबर 2022 तक तथा गाड़ी संख्या 12853 दुर्ग-भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस ट्रेन में दिनांक 1 अक्टूबर 2022 से 31 अक्टूबर 2022 तक एवं गाड़ी संख्या 12854 भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस ट्रेन में 2 अक्टूबर 2022 से 1 नवंबर 2022 तक अस्थाई तौर पर जोड़े जाएंगे।
गाड़ी 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में 1 से 31 अक्टूबर 2022 तक एवं गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस में 3 अक्टूबर 2022 से 2 नवंबर 2022 तक तथा गाड़ी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस में 1 से 31 अक्टूबर 2022 तक एवं गाड़ी संख्या 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस में 2 अक्टूबर 2022 से 1 नवंबर 2022 तक अस्थायी तौर पर जोड़े जाएंगे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!