इटारसी। जीनियस प्लानेट स्कूल (Genius Planet School) के संचालक अटल बाल पालक जाफऱ एवं मनीता सिद्दीक़ी ने ग्राम सोनासांवरी (Village Sonasanwari) की गोदित आंगनवाड़ी क्रमांक एक एवं दो में नन्हे बच्चों के लिए 25 कुर्सी एवं ड्राइंग बुक (Drawing Book), रीडिंग बुक (Reading Book) का वितरण किया साथ ही उपस्थित बच्चों की माता को पोषण आहार की जानकारी दी एवं फल का वितरण किया।
नन्हे बच्चों की कुर्सी पर बैठते ही ख़ुशी देखते बनती थी। श्री एवं श्रीमती सिद्दीक़ी ने सोनासांवरी के सरकारी प्राथमिक स्कूल में कक्षा एक से पांचवी तक के विद्यार्थियों को भी नि:शुल्क पुस्तकों का वितरण किया। उन्हें भी फल बांटे। आंगनवाड़ी औऱ स्कूल दोनों में ही बच्चों ने अपना अपना परिचय इंग्लिश में देने का एक बहुत अच्छा प्रयास किया औऱ हिंदी कविताओं के साथ साथ अंग्रेजी में कविताएं बोलने की कोशिश की। बच्चों के इस प्रयास के लिए निश्चित ही आंगन वाड़ी कार्यकर्ता औऱ स्कूल की शिक्षिकाएं बधाई के पात्र हैं। मनिता सिद्दीकी ने कहा की बच्चों की पढ़ाई के लिए कोई भी मदद हो तो हमें नि:संकोच बतायें औऱ जाफर सिद्दीकी ने आंगनवाड़ी में जो भी आवश्यकता हो उसे पूरी करने का वादा किया।
जीपीएस के संचालकों ने आंगनवाड़ी में दी सामग्री, फल भी बांटे


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






