इटारसी। नगर के एक युवा ने इंदौर (Indore) में रैम्प (Ramp) पर चलकर जलवे दिखाये। इंदौर में आयोजित इंदौर टाइम फैशन वीक 2022 (Indore Time Fashion Week 2022) में रैम्प पर विभिन्न फैशन डिजाइनर्स (Fashion Designers) की पोशाख कलेक्शन (Collections) के साथ नजर आये।
नगर के अधिवक्ता संघ (Advocates Association) के अध्यक्ष संतोष गुरयानी के सुपुत्र और कन्हैया गुरयानी के भतीजे सौरभ गुरयानी ने इंदौर में 6 से 8 अक्टूबर तक आयोजित इंदौर टाइम्स फैशन वीक 2022 में रैम्प पर वाक किया। इसमें प्रसिद्ध डिजाइनर शिवम शिवहरे, फरहत मलिक, रोशनी गुप्ता, सौरभकांत श्रीवास्तव और सामंत चौहान ने अपने कलेक्शन पेश किये। सौरभ ने सामंत चौहान के पारंपरिक शादी पोशाक के लिए रेम्प वॉक किया। सौरभकांत श्रीवास्तव काशी द फैब्रिक स्टोर के साथ मिलकर अपने इस साल के कलेक्शन पेश किये हैं।
इटारसी के युवा ने इंदौर में रैम्प पर दिखाये जलवे


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






