इटारसी। अक्षर मैत्री साहित्य वर्तुल गुजरात (Akshar Maitri Sahitya Vartul Gujarat) द्वारा महेसाणा ( Mahesana), गुजरात (Gujarat) में राष्ट्रीय कवि समागम (National Kavi Samagam) का वृहद स्तरीय दो दिवसीय आयोजन किया जिसमें उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh), राजस्थान (Rajasthan), महाराष्ट्र (Maharashtra), गुजरात (Gujarat), कर्नाटक (Karnataka), मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) से वरिष्ठ साहित्यकार शामिल हुए। मध्य प्रदेश से इंदौर, भोपाल, उज्जैन, देवास, मंदसौर, शाजापुर, सागर, झाबुआ, खरगोन, बड़वानी जिलों से लगभग तीस साहित्यकार शामिल हुए। मध्य प्रदेश से नर्मदापुरम जिले (Narmadapuram District) का प्रतिनिधित्व इटारसी (Itarsi) के कवि विकास उपाध्याय ने किया। चार सत्र में आयोजित कवि समागम में फिरोजाबाद उप्र के प्रो.ओमपाल सिंह निडर के मुख्य आतिथ्य में तथा डॉ.केतन एम.पंड्या के संयोजन में भक्त कवि मीराबाई सत्र, महाकवि कालीदास सत्र, संत कवि कबीर सत्र एवं भक्त कवि नरहरि महेता सत्र में उपस्थित समस्त रचनाकारों ने कविता, गीत, गजल आदि से संपूर्ण वातावरण साहित्यमय कर दिया।
सम्मान समारोह में इटारसी के कवि साहित्यकार विकास उपाध्याय को प्रो.ओमपाल सिंह निडर, डॉ.केतन एम. पंड्या, कमलेश दवे सहज आदि ने शॉल, सम्मान पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। समागम के समापन समारोह में सेलिब्रिटी गेस्ट (बालवीर सीरियल के बालवीर) देव जोशी ने शामिल होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
गुजरात में राष्ट्रीय कवि समागम, उपाध्याय का सम्मान


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






