---Advertisement---

हुबली-हजरत निजामुद्दीन के मध्य साप्ताहिक सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

By
On:
Follow Us

इटारसी। रेलवे ने हुबली-हजरत निजामुद्दीन-हुबली (Hubli-Hazrat Nizamuddin-Hubli) के मध्य साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन (superfast express train) चलाने का निर्णय लिया है, जो भोपाल मंडल के इटारसी, रानी कमलापति स्टेशन पर हाल्ट लेकर गंतव्य को जाएगी।
भोपाल रेल मंडल पीआरओ सूबेदार सिंह (Bhopal Railway Division PRO Subedar Singh) के अनुसार गाड़ी संख्या 20657 हुबली-हजरत निजामुद्दीन साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस (Train No. 20657 Hubli – Hazrat Nizamuddin Weekly Superfast Express) 14 अक्टूबर 2022 से प्रति शुक्रवार को हुबली स्टेशन से 23.50 बजे प्रस्थान कर, तीसरे दिन (रविवार को) 00.48 बजे इटारसी पहुंचकर, 00.50 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, 02.04 बजे रानी कमलापति पहुंचकर, 02.12 बजे रानी कमलापति से प्रस्थान कर, 10.40 बजे हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 20658 हजरत निजामुद्दीन-हुबली साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस (Train No. 20658 Hazrat Nizamuddin – Hubli Weekly Superfast Express) 16 अक्टूबर 2022 से प्रति प्रति रविवार को हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से 15.55 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन  सोमवार को 00.10 बजे रानी कमलापति पहुंचकर, 00.18 बजे रानी कमलापति से प्रस्थान कर, 01.38 बजे इटारसी पहुंचकर, 01.40 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, तीसरे दिन 04.00 बजे हुबली स्टेशन पहुंचेगी।

इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 03 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 10 शयनयान श्रेणी, 02 सामान्य श्रेणी, 01 पैंट्रीकार, 01 पार्सलवान, 02 जनरेटर कार सहित कुल 20 डिब्बे रहेंगे।

गाड़ी के हाल्ट- रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में गडग जंक्शन, बादामी, बागलकोट, बगेवाड़ी रोड, बीजापुर, सोलापुर, कुरदुवाड़ी जंक्शन, दौंड, अहमदनगर, मनमाड़, भुसावल, इटारसी, रानी कमलापति, वीरांगना लक्ष्मीबाई, ग्वालियर एवं आगरा कैंट स्टेशनों पर रुकेगी।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.