– पानी निकासी के लिए एक बड़ा नाला भी बनाया जाएगा
– नपाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद ने किया वार्ड का निरीक्षण
इटारसी। नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे (Municipal President Pankaj Choure) ने वार्ड 34 चेतन नगर का सघन निरीक्षण पार्षद अंजलि प्रमोद कलोसिया के साथ किया। इस दौरान वार्ड की आधा सैकड़ा जनता भी मौजूद थी। दौरे के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष (Municipal President) ने यहां 12 बंगला की ओर से जमानी रोड को जोडऩे के लिए एक सड़क निर्माण की घोषणा की।
इसके अलावा एक मुख्य नाला व कुछ छोटी नालियां बनाने की घोषणा करते हुए, उनकी नपवाई भी करा ली है। वार्ड 34 के दौरे पर पहुंचे नगरपालिका अध्यक्ष चौरे (Municipal President Choure) ने बताया कि पार्षद श्रीमती कलोसिया ने वार्ड में विकास कार्यों के लिए बुलाया था। यहां उनके साथ वार्ड का दौरा किया। यहां विकास कार्य जल्दी ही शुरु होंगे।
अभी हमने शुरुआती तौर पर एक सड़क निर्माण के लिए देखी है। अभी यह कच्ची और बीच में कुछ स्थानों पर पानी भरा है। सड़क खेंडेकर के घर से जमानी मुख्य मार्ग पर जाकर मिलेगी। इसके प्रारंभिक तौर पर डब्ल्यूवीएम बनाएंगे, इसके बाद सीसी करेंगे। यहां ड्रेनेज की समस्या है, हमने सर्वे कर लिया है, एक मुख्य नाला यहां बनाएंगे, जिसमें भी छोटी नालियों को जोडेंग़े।
वार्ड के नागरिकों ने यहां एक ट्यूबवेल से जुडी हुई पाइप लाइन के लीकेज ठीक करने की मांग की है। हमारी जलकार्य विभाग की टीम को निर्देशित किया है वह उसे जाकर ठीक करेगी।









