इटारसी। भाजपा के कुछ पार्षदों ने नर्मदा जल इटारसी लाने की योजना के लिए नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे (Municipal President Pankaj Choure) का अभिनंदन किया।
दरअसल मां नर्मदा के जल को इटारसी लेकर आने के प्रस्ताव पर सहमति जताते ही भाजपा पार्षदों ने नपाध्यक्ष श्री चौरे का अभिनंदन करते हुए उन्हें भागीरथी बताया। पार्षद राहुल प्रधान ने कहा, जिस तरह से त्रेतायुग में भगवान राम के वंशज भागीरथ महाराज ने मां गंगा को धरती पर उसे धन्य किया। उसी तरह पंकज चौरे भी इटारसी की माटी को धन्य कर देंगे। उनके साथ पार्षद अमित विश्वास, जिमी कैथवास, राहुल प्रधान, शुभम गौर, कुंदन गौर, ज्योति राजकुमार बाबरिया व अन्य पार्षद सभापति शामिल रहे।










