---Advertisement---

बड़ी दीपावली पर सूर्य शाम होने के पहले ही होगा मद्धम

By
On:
Follow Us

दीपों की रोशनी के साथ खगोल विज्ञान का प्रकाश फैलाने सारिका ने लगाई खगोलक्लास*
– रूप चतुर्दशी पर मनाई जा रही दीपावली के अगले दिन आंशिक सूर्यग्रहण
इटारसी। 25 अक्टूबर को अमावस्या पर पड़ रही बड़ी दीपावली (diwali) की रात को चंद्रमा (moon) के तो दीदार नहीं होंगे लेकिन इस साल सूरज (sun) भी शाम को पूरा साथ नहीं देगा। दोपहर में पूरा दिखने वाला सूरज का गोला शाम होते-होते अद्र्धगोलाकार दिखने लगेगा। ऐसा इस साल के दूसरे सूर्यग्रहण (solar eclipse) की खगोलीय घटना (celestial event) के कारण होने जा रहा है।
भारत सरकार (Government of India) का नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू (National Award winning science broadcaster Sarika Gharu) ने बताया कि यूरोप (Europe) के अधिकांश भाग, उत्तरी अफ्रीका (North Africa) के साथ एशिया (Asia) के पश्चिमी भागों में इसे आंशिक सूर्यग्रहण के रूप में देखा जा सकेगा। भारत में दिखने वाली इस घटना में शाम होने के पहले चंद्रमा सूरज के आंशिक भाग को ढ़क लेगा। पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा के आ जाने से यहां आंशिक सूर्यग्रहण की घटना दिखाई देगी।
सारिका ने बताया कि पृथ्वी के भू भाग पर भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजकर 28 मिनट और 21 सेकंड पर यह ग्रहण आरंभ होगा। अपरान्ह 4 बजकर 30 मिनट और 16 सैकंड पर अधिकतम ग्रहण होगा तथा शाम 6 बजकर 32 मिनिट 11 सैकंड पर यह समाप्त होगा। लेकिन भारत में 4 बजे के बाद अलग-अलग भू भाग पर दिखना आरंभ होगा। चूंकि भारत में सूर्यास्त ग्रहण समाप्त होने के पहले ही हो चुका होगा इसलिये यहां ग्रहण सूर्यास्त तक ही दृश्य होगा।
सारिका ने बताया कि आगामी 8 नवंबर को आंशिक चंद्रग्रहण होगा। सूर्यग्रहण के दो सप्ताह बाद या पहले हमेशा चंद्रग्रहण होता ही है। यह कोई पहली बार होने वाली घटना नहीं है। इसलिये इसके दुष्प्रभावों की बातें ठीक नहीं है। 25 अक्टूबर को दीपों को मौका देने सूर्य शाम होने के पहले ही मद्धम होने जा रहा है। तो दीपों की रोशनी के साथ फैलाईये खगोल विज्ञान का प्रकाश।

  • इंदौर में
    ग्रहण आरंभ समय अपरान्ह 04 बजकर 42 मिनट
    अधिकतम ग्रहण शाम 05 बजकर 38 मिनट
    ग्रहण समाप्ति शाम 05 बजकर 53 मिनट
    ग्रहण अवधि 1 घंटे 11 मिनट
  • भोपाल में
    ग्रहण आरंभ समय अपरान्ह 04 बजकर 42 मिनट
    अधिकतम ग्रहण शाम 05 बजकर 38 मिनट
    ग्रहण समाप्ति शाम 05 बजकर 46 मिनट
    ग्रहण अवधि 1 घंटे 05 मिनट
  • नर्मदापुरम में
    ग्रहण आरंभ समय अपरान्ह 04 बजकर 43 मिनट
    अधिकतम ग्रहण शाम 05 बजकर 39 मिनट
    ग्रहण समाप्ति शाम 05 बजकर 46 मिनट
    ग्रहण अवधि 1 घंटे 02 मिनट
  • रायसेन में
    ग्रहण आरंभ समय अपरान्ह 04 बजकर 42 मिनट
    अधिकतम ग्रहण शाम 05 बजकर 38 मिनट
    ग्रहण समाप्ति शाम 05 बजकर 45 मिनट
    ग्रहण अवधि 1 घंटे 03 मिनट
  • उज्जैन में
    ग्रहण आरंभ समय अपरान्ह 04 बजकर 41 मिनट
    अधिकतम ग्रहण शाम 05 बजकर 38 मिनट
    ग्रहण समाप्ति शाम 05 बजकर 53 मिनट
    ग्रहण अवधि 1 घंटे 12 मिनट
  • खरगौन में
    ग्रहण आरंभ समय अपरान्ह 04 बजकर 45 मिनट
    अधिकतम ग्रहण शाम 05 बजकर 40 मिनट
    ग्रहण समाप्ति शाम 05 बजकर 56 मिनट
    ग्रहण अवधि 1 घंटे 12 मिनट
  • बड़वानी में
    ग्रहण आरंभ समय अपरान्ह 04 बजकर 43 मिनट
    अधिकतम ग्रहण शाम 05 बजकर 39 मिनट
    ग्रहण समाप्ति शाम 05 बजकर 58 मिनट
    ग्रहण अवधि 1 घंटे 15 मिनट
  • बिलासपुर में
    ग्रहण आरंभ समय अपरान्ह 04 बजकर 49 मिनट
    अधिकतम ग्रहण शाम 05 बजकर 26 मिनट
    ग्रहण समाप्ति शाम 05 बजकर 29 मिनट
    ग्रहण अवधि 40 मिनट
  • रायपुर में
    ग्रहण आरंभ समय अपरान्ह 04 बजकर 51 मिनट
    अधिकतम ग्रहण शाम 05 बजकर 29 मिनट
    ग्रहण समाप्ति शाम 05 बजकर 31 मिनट
    ग्रहण अवधि 41 मिनट
  • अंबिकापुर में
    ग्रहण आरंभ समय अपरान्ह 04 बजकर 47 मिनट
    अधिकतम ग्रहण शाम 05 बजकर 21 मिनट
    ग्रहण समाप्ति शाम 05 बजकर 23 मिनट
    ग्रहण अवधि 37 मिनट

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.