रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

भारत जोड़ो यात्रा की उपयात्राओं के ब्लॉक समन्वयक नियुक्त

इटारसी। नर्मदापुरम जिले (Narmadapuram District) में भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodi Yatra) की उपयात्राओं के लिए भारत जोड़ो यात्रा के जिला समन्वयक (District Coordinator) महेंद्र शर्मा ने 12 ब्लॉक समन्वयक (Block Coordinator) नियुक्त किए हैं।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता (Madhya Pradesh Congress Committee Spokesperson) राजकुमार केलू उपाध्याय ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा जिला समन्वयक महेंद्र शर्मा ने सिवनी मालवा स्वदेश शर्मा, इटारसी राजेंद्र तोमर रज्जू, केसला अजय पटेल, डोलरिया मुकेश सिंह चौहान, नर्मदापुरम (ग्रामीण)संचित पटेल, नर्मदापुरम (नगर) भूपेश थापक, बाबई कुलदीप मिश्रा, सेमरी हरचंद (ग्रामीण) दौलतराम पटेल, सोहागपुर सुधीर सिंह ठाकुर, पिपरिया साकेत सोनी, बनखेड़ी प्रदीप पलिया, पचमढ़ी प्रशांत सिहोते को भारत जोड़ो यात्राओं की उपयात्राओं को लेकर ब्लॉक समन्वयक नियुक्त किए हैं।
भारत जोड़ो यात्रा के जिला समन्वयक महेंद्र शर्मा ने कहा कि सभी नवनियुक्त यात्रा के ब्लॉक समन्वयक अपने ब्लॉक/नगर कांग्रेस अध्यक्ष, समस्त कांग्रेसी, क्षेत्रवासियों से समन्वय स्थापित कर भारत जोड़ो यात्रा की उपयात्राओं का कार्यक्रम निर्धारित करेंगे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News