---Advertisement---

नील कंठेश्वर मंदिर में बांके बिहारी का पूजन और अन्नकूट महोत्सव मना

By
On:
Follow Us

इटारसी। शहर के वार्ड 3 पंडित दीनदयाल नगर हाउसिंग बोर्ड पुरानी इटारसी (Pandit Deendayal Nagar Housing Board Old Itarsi) के नीलकंठेश्वर मंदिर में बांके बिहारी का पूजन कर अन्नकूट का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मंदिर को रोशनी, रंगोली और दीपों से सजाया गया। भगवान कृष्ण की झांकी सजाई एवं नगर वासियों द्वारा विभिन्न पकवान बनाकर छप्पन भोग के रूप में सजाए। इस अवसर पर बांके बिहारी का पूजन एवं महाआरती के बाद छप्पन प्रकार के पकवानों का भोग लगाया गया। मन्दिर परिसर में रात 7बजे से 10 बजे तक भक्तों ने छप्पनभोग की प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौर (Municipality President Pankaj Chaur) सम्मलित हुए। मित्र संगठन एवं हाउसिंग बोर्ड के निवासियों ने उनका पुष्पहार एवं शॉल श्री फल से सम्मान किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मित्र संगठन के किशनलाल यादव, अतुल शुक्ला, सुनील सोनी, प्रवीण शुक्ला, राजू बैस, सतीश सोनी, रजनीश मनवारे, डॉ पंकज मणि पहारिया, सुनील कुमार सोनी, सुभाष वर्मा, राजा भैया, रामलाल यादव, अशोक मालवीय, हेमंत सोनी, योगेंद्र राजपूत, बलराम सोनी, रामसिंह भिलाला, राजकुमार पटेल, राजेश यादव, ब्रजेन्द्र गौर, दीपक नोरिया, अमित शर्मा, राकेश शर्मा, मनोज मालवीय ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.