इटारसी। शासकीय एमजीएम पीजी कालेज, इटारसी में अंग्रेजी विभाग के द्वारा शेक्सपियर के साहित्य में जीवन दर्शन पर व्याख्यान का आयोजन किया। प्राचार्य डॉ. राकेश मेहता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में शासकीय नर्मदा पीजी महाविद्यालय नर्मदापुरम से अंग्रेजी के प्राध्यापक डॉ. ममता गर्ग ने व्याख्यान प्रस्तुत किया।
अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. पीके अग्रवाल ने कार्यक्रम का संचालन किया एवं महाविद्यालय में संचालित विश्व बैंक प्रोजेक्ट प्रभारी डॉ. अरविंद कुमार विशेष रुप से उपस्थित रहे। अध्यक्षीय भाषण में प्राचार्य डॉ. मेहता ने कहा की चार सौ साल बाद भी शेक्सपियर की प्रासंगिकता हमारे जीवन में बरकरार है। यह अपने आप में पर्याप्त प्रमाण है कि यह जीवन दर्शन में भरपूर है एवं छात्र-छात्राओं को इस साहित्य का अध्ययन अवश्य करना चाहिए।
डॉ. ममता गर्ग ने शेक्सपियर द्वारा लिखी सोनेट्स, ट्राजेडी, कॉमेडी, ट्रॉजी-कॉमेडी में जीवन के विभिन्न भावनाओं का सुन्दर चित्रण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह साहित्य चिरंतन है एवं जीवन का वास्तविक शोध का भंडार है। डॉ. अरविन्द शर्मा ने कहा कि यह व्याख्यान महाविद्यालय में गुणवत्ता वृद्धि के दिशा में एक ओर कदम है। डॉ. पीके अग्रवाल ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से शेक्सपियर के साहित्य का अध्ययन करने प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. रश्मि तिवारी, डॉ. संतोष अहिरवार, डॉ. मनीष चौरे, श्रीमती श्रुति, डॉ. बस्सा सत्यनारायण, वरुण दुबे एवं प्रतीश महालहा उपस्थित थ
एमजीएम कॉलेज में शेक्सपियर के जीवन दर्शन पर व्याख्यान कार्यक्रम


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







