---Advertisement---

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 अंतर्गत जागरुकता कार्यक्रम हुआ

By
On:
Follow Us

इटारसी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (National Education Policy 2020) के प्रदेश में क्रियान्वयन के दूसरे वर्ष में, आज शासकीय कन्या महाविद्यालय, इटारसी (Government Girls College, Itarsi) में एनईपी 2022 के प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता हेतु पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का विषय था, नई शिक्षा नई उड़ान एवं निबंध प्रतियोगिता जिसका विषय था, डिजिटल माध्यम से शिक्षा।

प्राचार्य डॉ. आरएस मेहरा (Principal Dr. RS Mehra) ने कहा कि एनईपी 2022 महत्वकांक्षी नीति है जो देश के भविष्य  को पूरी तरह से बदल देने वाली है। एनईपी 2022 नोडल अधिकारी डॉ. हरप्रीत रंधावा (Nodal Officer Dr. Harpreet Randhawa) ने जानकारी दी कि नई नीति शिक्षा जगत में आमूलचूल परिवर्तन करेगी।

इसका मुख्य उद्देश्य भारत को वैश्विक स्तर पर शैक्षिक रूप से महाशक्ति बनाना तथा भारत में शिक्षा का सार्वभौमकरण कर शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाना है। प्रतियोगिताओं के संयोजक का कार्य डॉ. श्रद्धा जैन एवं डॉ. नेहा सिकरवार ने किया।  

पोस्टगर प्रतियोगिता परिणाम –

प्रथम विशाखा सैनी, द्वितीय मुस्कान महोबिया, तृतीय प्रियांशी सोनी, निबंध प्रतियोगिता में प्रथम प्रियांशी सोनी, द्वितीय प्रतिमा लाकरा तृतीय मुस्काान मालवीय रही। छात्राओं के उत्साहवर्धन के लिए डॉ. कुमकुम जैन, श्रीमती पूनम साहू, डॉ. संजय आर्य, डॉ. शिरीष परसाई एवं बड़ी संख्याए में छात्राएं उपस्थित रहीं।  

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.