---Advertisement---

क्राइम पेट्रोल देखकर मौसी की संपत्ति हड़पने महिला ने लूट का रचा षड्यंत्र

By
Last updated:
Follow Us

होशियारी नहीं आयी काम, पुलिस ने किया खुलासा
इटारसी।
क्राइम पेट्रोल देखकर पुरानी इटारसी की एक महिला ने अपनी मौसी की संपत्ति हड़पने का षड्यंत्र रचा, लेकिन पुलिस की सजगता से वह कामयाब नहीं हो सकी। पुलिस ने इस षड्यंत्र का पर्दाफास कर दिया है।

रविवार 13 नवंबर 22 को थाना इटारसी में एक महिला ने सूचना दी कि 12-13 नवंबर की दरम्यानी रात्रि करीब 2-3 बजे के बीच दो अज्ञात नकाबपोश व्यक्तियों ने उसके घर में घुसकर चाकू की नोंक पर लूट की वारदात की है। सूचना पाकर थाना प्रभारी इटारसी ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर घटना स्थल पर पहुंचकर सूचनाकर्ता से संपर्क किया तथा मौका मुआयना किया और तत्काल सरहदी क्षेत्र की घेराबंदी की। निरीक्षण के दौरान घटना संदिग्ध लगने से लगातार एसडीओपी और एसपी को अवगत कराया।
बारीकी से निरीक्षण पर पाया कि सूचनाकर्ता महिला जो अपने पति से विवाद होने के कारण पिछले लंबे समय से अपनी मौसी के साथ पुरानी इटारसी में निवास कर रही है, तथा उसकी मौसी का कमरा भी इसी घर में है जिसके जेवर व पेंशन के पैसे नगदी भी उसी कमरे में रखती है। मौसी 11 नवंबर 22 को मथुरा तीर्थ यात्रा पर गई है। सूचनाकर्ता व उसकी मौसी से बात करने पर ज्ञात हुआ कि उसकी मौसी के जेवर और पैसे जिस लोहे की पेटी में रखे होते हैं, उसकी चाबी पिछले माह से नहीं मिल रही है, और उसी पेटी में रखे जेवर को लूटने की बात सूचनाकर्ता द्वारा बताई जा रही है। निरीक्षण में पाया कि उक्त पेटी का ताला टूटा न होकर, चाबी से खोला है। बातचीत के दौरान सूचनाकर्ता की भाव-भंगिमा संदिग्ध लगी। निरीक्षण में घटना स्थल पर पहुंचने वाले सभी मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों में घटना समय के दौरान किसी बाहरी व्यक्ति का आना जाना नहीं हुआ। आसपास के लोगों ने भी कोई ऐसी घटना की पुष्टि नहीं की। संदिग्ध लगने से सूचना कर्ता महिला से महिला पुलिस अधिकारी की उपस्थिति में सघन पूछताछ करने पर षड्यंत्र ज्यादा समय तक नहीं टिका और सत्य बात सामने आई।
यह थी घटना की सच्चाई

सूचना कर्ता महिला ने षड्यंत्र के तहत अपनी मौसी के कमरे में रखी रकम सोने की 4 अंगूठी, 2 लॉकेट, 2 जोड़ टाप्स, सोने की एक चेन व गुल्लक में रखे करीब 70 हजार रुपये नगदी को हड़पने आज से लगभग 4 माह पहले प्लान किया और प्लान के तहत अपनी मौसी के नगदी राशि 70 हजार रुपये को निकालकर खर्च कर लिए।

महिला का लालच बढ़ गया और उसने अपनी मौसी के उक्त जेवर को दो बार में मुथुट फायनेंस कंपनी में गिरवी रखते हुये उसके बदले में क्रमश: 72 हजार तथा 83 हजार रुपये प्राप्त कर उसको खर्च कर लिए तथा मौसी जो वृद्ध है, उसको बताती रही कि पेटी की चाबी गुम गई है।

जब सूचनाकर्ता महिला की मौसी 11 नवंबर 22 को तीर्थ यात्रा के लिए मथुरा रवाना हुई तो षड्यंत्र कारी महिला ने अपने प्लान को पूर्णता प्रदान करन योजना बनाई और योजना के मुताबिक अपने घर का सामान फैला दिया और पेटी का ताला खोलकर पेटी का सामान फैलाकर पुलिस को लूट की झूठी घटना की सूचना देते हुये बताया कि 12-13 नवंबर की रात्रि में जब वह अपने दो बच्चे के साथ अपने घर में सो रही थी तभी दो अज्ञात बदमाश नकाब लगाकर उसके घर के सामने का दरवाजा का ताला तोड़कर अंदर घुसे और चाकू को उसके बच्चे के गले पर लगाकर उसको धमकाकर उसके गले मे पहने मंगलसूत्र, उसके कान में पहने टाप्स तथा मौसी के कमरे में रखी पेटी में से मौसी की रकम सोने की 4 अंगूठी, 2 लॉकेट, 2 जोड़ टाप्स, सोने की एक चेन व गुल्लक में रखे करीब 70 हजार रुपये नगदी निकालकर ले गए हैं।

महिला ने अपने षड्यंत्र को अंजाम देने अपने मासूम बच्चों जिसमें एक 8 वर्ष एवं एक 4 साल का है, को भी अपने षड्यंत्र में शामिल करते हुये पुलिस के सामने अपनी शिकायत कि पुष्टि करते हुये 2 लोगों के द्वारा चाकू दिखाकर घटना को अंजाम देने का पाठ पढ़ाया था जिसको बच्चों ने भी बखूबी आखिरी तक निभाया था।

जांच के दौरान सख्ती से पूछताछ पर सूचनाकर्ता महिला ने अपने घर में छप्पर के टीन शेड में से निकालकर छुपाए हुये अपने गले का मंगलसूत्र तथा टॉप्स पेश किए तथा उसकी मौसी के जेवर मुथुट फायनेंस में गिरवी रखने के दस्तावेज पेश किए जिससे महिला का षड्यंत्र का खुलासा हुआ है।
क्राइम पेट्रोल देखकर आईडिया
महिला से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसने यह षड्यंत्र क्राइम पेट्रोल नामक चर्चित सीरियल को देखकर किया और अपनी मौसी जो साथ ही रहती है उसके जेवर और पैसे का उपयोग कर उसको न देना पड़े इसीलिए इस घटना को अंजाम देकर पुलिस को झूठी कहानी बताकर शिकायत की है। पुलिस ने लगातार सघन जांच के दौरान, तकनीकी और भौतिकी साक्ष्यों के आधार पर महिला के षड्यंत्र का खुलासा किया।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.