---Advertisement---

सौगात : अड़चने हुई दूर, नपा को मिला सूखा सरोवर की जमीन का मालिकाना हक

By
On:
Follow Us

इटारसी। करीब 3 दशक से बदहाल पड़े पुरानी इटारसी के सूखा सरोवर मैदान पर अब जल्द ही हजारों युवाओं की उम्मीदें परवान चढ़ेंगी। यह मैदान हजारों युवाओं के पुलिस, सेना सहित अन्य खेलों में आगे जाने के सपनों में तैयारियों के रंग भरेगा। ये सब इसलिए हो सकेगा क्योंकि सूखा सरोवर मैदान को भूमि इटारसी नगरपालिका को मिलने में जो अड़चन थी वो दूर हो गई है।

1.012 हेक्टेयर है जमीन का रकबा

पुरानी इटारसी में सूखा सरोवर शासकीय भूमि का खसरा क्रमांक 262/3 और रकबा करीब 1.012 हेक्टेयर है। यह जमीन कई वर्षों पहले पुलिस विभाग को शासकीय भवन निर्माण के लिए मिली थी मगर इस पर पुलिस विभाग ने कभी कोई निर्माण ही नही किया था।

विधायक की सक्रियता ने दिलाया बजट और जमीन

विधायक डॉ सीताशरण शर्मा (MLA Dr. Sitasharan Sharma) ने सूखा सरोवर कि जब जमीन को लेकर 3 जनवरी 2020 को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस जमीन पर दशहरा मैदान के लिए व्यवस्थाएं जुटाने 1 करोड़ रुपए की राशि की मांग की थी। सूखा सरोवर पर स्टेडियम बनाने शासन को 1 करोड़ 40 लाख की डीपीआर भेजी गई थी जिसके लिए राशि स्वीकृत होने के बाद टेंडर भी खुल गए हैं।

नंपा को मिला जमीन का अधिपत्य

सूखा सरोवर मैदान की भूमि इटारसी नगरपालिका को देने कें सम्बन्ध में जिला कलेक्टर ने स्थानीय प्रशासन से पूरी जानकारी मांगी थी। इटारसी अनुविभागीय कार्यालय ने जांच प्रतिवेदन के आधार पर 4 जनवरी 2022 को कलेक्टर को पत्र भेजकर जमीन से पुलिस विभाग का आवंटन निरस्त करने पर सहमति दी थी। जिसके बाद कलेक्टर ने उक्त जमीन नगरपालिका इटारसी को आवंटित किए जाने के आदेश जारी कर दिए हैं।

50 हजार की आबादी को मिलेगा लाभ

पुरानी इटारसी में करीब 50 हजार की आबादी है। सूखा सरोवर मैदान इकलौता ऐसा मैदान है जिस पर रावण दहन, रामलीला सहित अन्य धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन होते है। मैदान पर सुव्यवस्थित स्टेडियम नही होने से जनता को बहुत परेशानी होती है। तमाम कमियों के बाद भी लोग यहां अपने परिवार को लेकर मनोरंजन के हिसाब से आते हैं।

इनका कहना है…

पुरानी इटारसी की जनता के लिए नये साल में ये बड़ी सौगात है। इटारसी नगरपालिका को सूखा सरोवर की जमीन का अधिपत्य मिल गया है। इस पर स्टेडियम के लिए पहले ही राशि मिल गई है। जल्द ही यहां जनता के लिए सुविधायुक्त स्टेडियम का काम चालू कराया जाएगा।

डॉ सीतासरन शर्मा, विधायक

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.