इटारसी। नवजीवन बाल निकेतन मिडिल स्कूल सनखेड़ा का वार्षिकोत्सव समारोह सेवानिवृत्त शिक्षक बेनी प्रसाद चौरे के मुख्य आतिथ्य, हेमचंद्र कश्यप की अध्यक्षता तथा जनपद सदस्य अशोक सूर्यवंशी, जज्जा चौधरी, डॉ. राजेंद्र चौरे के विशेष आतिथ्य में जय स्तंभ चौक पर मनाया गया।
स्कूल के प्री-प्रायमरी एवं प्रायमरी कक्षा के विद्यार्थियों ने खेल की विभिन्न प्रतियोगिता में लंबी दौड़ में खुशी अहिरवार, वंश बरखने और केशव कहार, बोरा दौड़ में तरूण पाल, चम्मच दौड़ बालिका वर्ग में तन्वी पाल, बालक वर्ग में सिद्धार्थ चौरे और रस्सी कूद में प्रियांशी कहार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रंखला में तरुण, सिद्धार्थ, अंशुल, कृषक, हर्ष, केशव, परिधि- निष्कर्ष, दिव्यांशी -हिमांशु, सान्वी-वंश, मोक्ष-चाहत, हनी-मयंक, पूरव-रागिनी, सौम्या-गौरव, खुशी चौरे, रिशिता, तन्वी, अंतरा, योगिता, श्रद्धा, योगिता, हर्ष, अनिकेत, रितिका, भूपेंद्र, लक्ष्य, सिद्धि, मयंक, करन, देव, रिशिता पाल, निहारिका, प्रणव, आहान, आराध्या, सान्वी ने अपने प्रदर्शन से सबको मुग्ध किया। स्वागत उद्बोधन विकास उपाध्याय ने दिया। सभी बच्चों को प्रशस्ति पत्र, मैडल प्रदान कर पुरस्कृत किया।









