नर्मदापुरम। जिला शिक्षा अधिकारी नर्मदापुरम की अध्यक्षता में 02 फरवरी 2023, गुरुवार को शासकीय एसएनजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नर्मदापुरम के सभा कक्षा में दोपहर 12 बजे से मासिक समीक्षा बैठक होगी।
बैठक में जिले समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं समस्त शासकीय हाईस्कूल एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्यों को आवश्यक रूप से शामिल होना है। डीईओ कार्यालय से कहा गया है कि किसी भी बीईओ या प्राचार्य के प्रतिनिधि बैठक में मान्य नहीं किये जाएंगे।
बैठक में पेंशन प्रकरण, छात्रवृत्ति वितरण योजना 2022-23, सीएम हेल्प लाइन, नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण, शाला भवन मरम्मत, निर्माण कार्य, न्यायालयीन प्रकरण, स्कूल ग्रांट, विधानसभा प्रश्न, शारीरिक शिक्षा, नि:शुल्क सायकल, अनुकंपा नियुक्ति, शालाओं में विद्युत, टायलेट, यूरिनल, पानी की व्यवस्था, अगामी परीक्षाओं की तैयारी, व्यावसायिक शिक्षा, 05 फरवरी से विकास यात्रा की तैयारी, बजट का व्यय, वार्षिक अनुदान, विमर्श पोर्टल पर शिक्षकों की जानकारी का अपडेशन एवं अन्य विभागीय बिदुओं की समीक्षा की जाएगी।








