इटारसी। कमला नेहरु पार्क के पास स्थित जैन जनरल स्टोर के संचालक का बैग कोई अज्ञात आज सुबह ले भागा। घटना उस वक्त हुई जब संचालक प्रकाश जैन सुबह दुकान खोलने आये थे। उन्होंने दुकान का शटर खोलने के वक्त बैग साइड की बंद दुकान के चबूतरे पर रख दिया था। इसके बाद एक ग्राहक आने पर वह दुकान के बाहर आये तो बैग गायब था।
उक्त बैग में 14 से 15 हजार के लगभग नगद राशि और दुकान के कुछ आवश्यक दस्तावेज भी थे। घटना की जानकारी मिलते ही संयुक्त व्यापार महा संगठन के पदाधिकारियों ने पहुंचे मौके पर पहुंचकर उनसे घटना की जानकारी ली। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और सीसीटीवी फुटेज भी देखे हैं।
पुलिस को आसपास की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से कोई खास मदद नहीं मिली है। दुकान के संचालक प्रकाश जैन के अनुसार शनिवार की सुबह 11.30 बजे दुकान का ताला खोल रहे थे, तभी उन्होंने अपना बैग साइड वाली दुकान के सामने चबूतरे पर रखा था। ताला खोलते समय एक ग्राहक आ गया। इस दौरान वे बैग लेने बाहर आए, तो बैग गायब था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।






