---Advertisement---

मथेला स्टेशन पर प्रीं नॉन/नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ये गाडिय़ां होंगी प्रभावित

By
On:
Follow Us

इटारसी। भोपाल मंडल के इटारसी-खंडवा रेल खंड पर गुड्स लाइन को जोडऩे माथेला स्टेशन पर प्री नॉन इंटरलॉकिंग कार्य 09 दिन 23 फरवरी 2023 से 03 मार्च 2023 तक एवं 02 दिन 04 और 05 मार्च 2023 को नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किये जाने के चलते कुछ गाडिय़ों को निरस्त करने का निर्णय लिया है।

इस कार्य के पूर्ण होने के बाद गाडिय़ों की समयबद्धता में सुधार होगा, गाडिय़ों की गति में वृद्धि होगी। जो ट्रेनें निरस्त की हैं उनमें गाड़ी संख्या 05689 खण्डवा-बीड़ शटल, 05686 बीड़-खंडवा शटल, 05685 खण्डवा-बीड़ शटल, 05692 बीड़-खण्डवा शटल दिनांक 23 फरवरी 2023 से 05 मार्च 2023 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेंगी। गाड़ी संख्या 11115 भुसावल-इटारसी एक्सप्रेस दिनांक 23 फरवरी 2023 से 05 मार्च 2023 तक तथा गाड़ी संख्या 11116 इटारसी-भुसावल एक्सप्रेस दिनांक 24 फरवरी 2023 से 06 मार्च 2023 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेंगी।

इनको री-शेड्यूल किया

गाड़ी संख्या 11127 भुसावल-कटनी एक्सप्रेस 23 फरवरी 2023 को भुसावल स्टेशन से अपने निर्धारित समय 11.15 बजे से 04.00 घंटे री-शेड्यूल होकर गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.