इटारसी। होली पर्व पर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात क्लियर करने एवं यात्रियों की सुविधा के लिए छपरा-पनवेल-छपरा के मध्य तीन-तीन ट्रिप होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह गाड़ी मंडल के इटारसी स्टेशन से होकर गन्तव्य को जायेगी।
गाड़ी संख्या 05193 छपरा-पनवेल स्पेशल ट्रेन 02 मार्च 2023, 09 मार्च 2023 एवं 16मार्च 2023 (गुरुवार) को छपरा स्टेशन से 15.20 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 08.45 बजे इटारसी पहुंचकर, 08.55 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, 21.00 बजे पनवेल स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 05194 पनवेल-छपरा स्पेशल ट्रेन 03, 10 एवं 17 मार्च 2023 (शुक्रवार) को पनवेल स्टेशन से 22.50 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 11.25 बजे इटारसी पहुंचकर, 11.35 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, तीसरे दिन 08.50 बजे छपरा स्टेशन पहुंचेगी।
इस गाड़ी में 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 03 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 09 शयनयान श्रेणी, 06 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 22 कोच रहेंगे। यह गाड़ी दोनों दिशाओं में बलिया, गाजीपुर सिटी, वाराणसी, बनारस, प्रयागराज जंक्शन, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, भुसावल, नासिक रोड एवं कल्याण स्टेशनों पर रुकेगी।








