सिवनी मालवा। माहेश्वरी महिला मंडल ने सीताराम मंदिर में फाग उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया। महिलाओं ने भगवान को फूल, गुलाल, केशर लगाकर होली खेली, साथ ही फाग के गीत, भजन गाये एवं नृत्य किया।
महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर फाल्गुन और होली की बधाइयां दी। माहेश्वरी युवा मंडल ने भजन गाये। नन्हें बच्चों ने फूलों की होली का आनंद लिया। तत्पश्चात ठंडाई एवं प्रसादी वितरण किया गया।
महिला मंडल में नीरू राठी, प्रेमलता तोषनीवाल, सुधा कचोलिया, सुनीता सारडा, शीला सारडा, ऊषा सारडा, मोना टावरी, श्वेता साबू, पूजा खडलोया, श्वेता खडलोया, सुनीता तोषनीवाल, रेनू राठी, प्रीति कचोलिया, अंजू कचोलिया सहित माहेश्वरी युवा मंडल एवं बच्चे उपस्थित थे।









