---Advertisement---

श्रीधाम एक्सप्रेस बनी नये ट्रैक से गुजरने वाली पहली ट्रेन

By
On:
Follow Us

जबलपुर-इटारसी के बीच आधा घंटे की बचत होगी
इटारसी। जबलपुर और इटारसी के मध्य अब रेल से सफर में आधा घंटे की कमी आ जाएगी। इस मार्ग पर रेल लाइन बिछाने से लेकर अब तक यहां सिंगल रेल लाइन से काम चलाया जा रहा था और जबलपुर और इटारसी के मध्य चलने वाली ट्रेनों को तवा ब्रिज से एक-एक करके गुजारा जाता था। अब रेल लाइन का दोहरीकरण करके रेलवे ने इस रूट पर जाने वालों को नयी सुविधा प्रदान कर दी है। अब जबलपुर और इटारसी के मध्य आधा घंटे का सफर कम हो जाएगा।
नई रेल लाइन से गुरुवार को सुबह पहली ट्रेन 12191 नई दिल्ली-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस को गुजारा गया। कमिश्नर ऑफ़ रेलवे सेफ्टी एके जैन ने अपनी स्पेशल ट्रेन से सुबह 8.58 पर सोनतलाई से बागरातवा 9:07 पर पहुंचकर, नयी लाइन चालू करने के लिए प्रमाणपत्र जारी किया। इसके बाद श्रीधाम एक्सप्रेस को इस लाइन से निकाला गया। बता दें कि अब तक तवा नदी पर एक ही पुल होने से इटारसी से जाने वाली ट्रेन को सोनतलाई रोककर जबलपुर से आने वाली ट्रेन को निकाला जाता था और जबलपुर से आने वाली ट्रेन को बागरातवा रेलवे स्टेशन पर रोककर इटारसी से जाने वाली ट्रेन को निकाला जाता था। सोनतलाई-बागरा तवा (तवा नदी) रेल लाइन का दोहरीकरण के लिए 7 किमी लंबा दूसरा रेल ट्रैक तैयार किया गया है जो पुराने पुल से करीब 500 मीटर दूर बना है। अब् सिंगल लाइन में होने वाले विलम्ब से यात्रियों को निजात मिलेगी।

सफर में आधा घंटे की बचत होगी
करीब दो साल के प्रयासों के बाद जबलपुर-इटारसी के बीच रेल लाइन डव्हलिंग का कार्य पूरा हो गया है और गुरुवार से सोनतलाई-बागरा तवा नदी के डबल रेल ट्रैक पर यातायात भी प्रारंभ कर दिया। करीब 7 किमी लंबे इस ट्रैक पर तवा नदी पर बने ब्रिज से नई दिल्ली-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस निकली, जो कि नई रेल लाइन से गुजरने वाली पहली ट्रेन बनी। इटारसी से निकली नई दिल्ली-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस को 105 किमी की रफ्तार से निकाली गई। इसके सफलतापूर्वक संचालन के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने रेलवे के इंजीनियरों को बधाई दी। इटारसी से जबलपुर के बीच करीब 225 किमी की दूरी को ट्रेन औसतन 5 घंटे में तय करती थी। अब तवा पुल पर दोहरीकरण के बाद करीबन आधा घंटे का समय बचेगा। तवा पुल पुराना होने से हर ट्रेन यहां 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलती है। नए ट्रेक के बन जाने से एक रूट पर ट्रेन तेज स्पीड से गुजरेगी।

डेढ़ साल में ब्रिज हुआ तैयार
इटारसी-जबलपुर रेल मार्ग पर सोनतलाई व बागरा तवा के बीच तवा नदी पर ब्रिज और ट्रैक करीब डेढ़ वर्ष में बनकर तैयार हुआ। 7 किलोमीटर की सिंगल रेल लाइन के डबल होने और एक ब्रिज बनाने के काम में लगभग डेढ़ साल का समय लगा। इसके बनने के बाद ट्रेनें सोनतलाई और बागरा स्टेशन पर न रूककर सीध गुजर जाएंगी। अभी यहां सिंगल लाइन होने से एक ट्रेन को गुजारने के लिए दूसरी को रोकना पड़ता है। इस कार्य में ट्रेनों का 30 मिनट समय बर्बाद होता है। अभी तक रूट सिंगल होने से लगभग 75 यात्री ट्रेनें और 30 गुड्स ट्रेनें चलती हैं, लेकिन इसके डबल हो जाने के बाद ट्रेनों की संख्या 60 प्रतिशत बढ़ जाएगी।

इनका कहना है…!
सोनतलाई से बागरातवा के बीच नदी के हिस्से में सिंगल लाइन होने वाले दोनों तरफ की ट्रेनों को रोककर निकालना पड़ता था। नयी व्यवस्था से ट्रेनें इटारसी और जबलपुर के बीच करीब आधा घंटे कम अवधि का सफर करेगी जिससे यात्रियों को समय की बचत होगी।
प्रियंका दीक्षित, सीपीआरओ पमरे

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.