इटारसी। पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित, कबीरपंथी भजन गायक भारती बंधुओं के भजनों की प्रस्तुति स्पिक मैके अध्याय इटारसी के तत्वावधान में ग्रीन पॉइंट पब्लिक स्कूल के बच्चों के लिए पंडित भवानी प्रसाद मिश्र आडिटोरियम में शाम 5:30 बजे से आयोजित किया जा रहा है।
कबीर पंथी भजनों की सुंदर ओर मंत्र मुग्ध की प्रस्तुति के सम्मान में, भारत सरकार द्वारा पद्म श्री सम्मान से अलंकरत किया गया। स्पिक मैके समन्वयक सुनील बाजपेई ने बताया कि भारती बंधुओं का एक दिवसीय नर्मदापुरम प्रवास के दौरान दो स्थानों पर प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम में बच्चों के साथ साथ पालकों को भी आमंत्रित किया है। अपील करने वालों मं अध्यक्ष हेमंत शुक्ला, सुधीर गोठी, वरिष्ठ पत्रकर जम्मू सिंह उप्पल, रोटरी क्लब अध्यक्ष के रितेश कैलाश शर्मा, दिनेश थापक, नीरज चौहान, जाफर सिद्दीकी आदि हंै।









