सिवनी मालवा। नागरिकों को मुख्य बाजार से आने जाने में परेशानी होने की शिकायत नगर पालिका को मिल रही थी। नगर में अतिक्रमण दिन पर दिन बढ़ते जा रहा था, दुकानदार अपना माल सड़क पर रखने लगे थ,े दुकानदारों को कई बार नोटिस दिया गया लेकिन उसके बावजूद भी दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया।
आखिर नगरपालिका प्रशासन को जेबीसी से अतिक्रमण को हटाना पड़ा। नगरपालिका प्रशासन ने सामान जब्त किया। कुछ दुकानदारों ने अतिक्रमण हटाया लेकिन जिन दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। उनका अतिक्रमण जेसीबी से हटाया। अतिक्रमण के अमले में एसडीएम अनिल जैन मुख्य नगर पालिका अधिकारी राकेश मिश्रा, थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला, राहुल शर्मा, संजय गोयल सहित नगर पालिका के कर्मचारी राजस्व विभाग मौजूद था।









