इटारसी। राजपूत कुल शिरोमणि महाराजा महाराणा प्रताप जयंती (Maharana Pratap Jayanti) आज नगर में धूमधाम से मनायी। दो दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन आज शस्त्र पूजा के बाद शौर्य यात्रा निकाली गयी। राजपूत कुल शिरोमणि महाराजा महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रमों के तहत आज दोपहर में शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में राजपूत समाज के युवाओं और क्षत्राणी ने शामिल होकर पहले मां भगवती की पूजा की इसके बाद शस्त्र की पूजा की गई। इसके पश्चात विभिन्न प्रतियोगिता गीत, नृत्य, फैंसी ड्रेस, तलवारबाजी में जीते प्रतिभागी को अवार्ड दिया गया।
आज कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में समाज के वरिष्ठ जन उपस्थित हुए जिन्हें पगड़ी बांधकर शाल और श्रीफल से सम्मानित किया गया।

महाराणा प्रताप की चलित ट्राफी सम्मान

क्षत्राणी इकाई द्वारा आज श्रीमती अंजू तोमर की स्मृति में महाराणा प्रताप की चलित ट्राफी से सम्मान इस वर्ष सुरेंद्र सिंह राजपूत बबली ठाकुर टेंट हाउस को दिया गया।
शाम को सभी राजपूत समाज ने शौर्य यात्रा निकाली गई जो फ्रेंड्स स्कूल में प्रारंभ हुई और शहर के मुख्य मार्गों आरएमएस, जयस्तंभ चौक, सराफा बाजार, फ्रूट मार्केट, एस्बीआई चौराहा से होते हुए शोभायात्रा वापस फ्रेन्ड्स स्कूल में समाप्त हुई।
इन संस्थाओं ने किया स्वागत
आज शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया जिसमें महालक्ष्मी प्लाईबोर्ड, ब्राह्मण समाज की महिला और युवा इकाई, मांझी समाज, नगर यूथ कांग्रेस, कुर्मी समाज, आम आदमी पार्टी ने ठंडाई, पानी, और फूलो से स्वागत किया।

श्री द्वारिकाधीश राम जानकी मंदिर समिति के अध्यक्ष विधायक डॉ सीतासरन शर्मा (MLA Dr. Sitasaran Sharma) के मार्गदर्शन में मंदिर समिति के पदाधिकारियों रमेश चांडक, शैलेश अग्रवाल, प्रहलाद बंग, विपिन चांडक, प्रमोद पगारे सहित मंदिर समिति के प्रबंधक दिनेश सैनी ने छत्रपति महाराणा प्रताप की जयंती पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा का मंदिर परिसर में भव्य स्वागत किया।
राजपूत समाज के पदाधिकारियों का पुष्प हार पहना कर स्वागत किया एवं इस अवसर पर निकाली गई झांकी एवं महाराणा प्रताप बने पात्रों की आरती एवं पूजन कर प्रसाद वितरण किया गया।









