इटारसी। स्वाधीनता के अमृत महोत्सव के अंतर्गत राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के जागरूकता कार्यक्रम संपन्न करवाने के दिशानिर्देश उच्च शिक्षा विभाग से जारी हुये है जिस के अंतर्गत आज शासकीय कन्या महाविद्यालय, इटारसी (Government Girls College, Itarsi) की एनसीसी इकाई ने न्यास कालोनी स्थित पार्क में स्वच्छता कार्य में श्रमदान किया। प्राचार्य डां मेहरा के मार्गदर्शन में संपन्न इस अभियान में उपस्थित, (IQAC incharge) एव राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (Nodal Officer) डां रंधावा ने कहा कि गांधी जी ने भारत को एक निर्मल और स्वच्छ देश बनाने का सपना देखा था। अपने सपने के संदर्भ में गांधी जी ने कहा था कि स्वच्छता स्वतंत्रता से भी ज्यादा जरूरी है क्योंकि स्वच्छता ही स्वस्थ और शांतिपूर्ण जीवन का एक अनिवार्य भाग है। आज के युवा वर्ग का यह कर्तव्य है कि वह स्वच्छता अभियान से जुड़कर राष्ट्रीय पिता का यह सपना पूरा करें। एनसीसी आफिसर श्रीमती पूनम साहू एंव डॉ. श्रद्धा जैन के सुपरविजन में महाविद्यालय कि एनसीसी एवं एनएसएस ईकाई की छात्राओं ने स्वच्छता अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
गर्ल्स कालेज ने किया जागरूकता अंतर्गत स्वच्छता अभियान का आयोजन


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








