---Advertisement---

कलेक्टर ने नर्मदापुरम नगर के शिविरों का किया औचक निरीक्षण

By
On:
Follow Us

नर्मदापुरम। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह (Collector Neeraj Kumar Singh) ने मंगलवार को नर्मदापुरम नगर में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के द्वितीय चरण के तहत आयोजित शिविरों का औचक निरीक्षण किया।

उन्होंने सेठानी घाट स्थित तिलक, मंगलभवन एवं फूलवती स्कूल में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया। अभियान के तहत निर्धारित सेवाओं में प्राप्त आवेदनों का निराकरण समय-सीमा में करने निर्देश सीएमओ नगरपालिका दिए हैं।

उन्होंने जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र, मृत्यु अनुग्रह राशि के साथ ही नगरीय निकायों द्वारा दिए जाने वाले सभी तरह के अनापत्ति प्रमाण पत्र के मामले का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने को कहा है।

उन्होंने मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत लक्षित कार्य को पूरा करने तथा प्रकरणों का निराकरण करने तथा डाटा की प्रविष्टि उचित तरीके से करने के भी निर्देश दिए हैं।

अधिकारियों को कहा है कि अभियान के अंतर्गत चिन्हित सेवाओं को विभागीय अधिकारी समय-सीमा में निराकृत करें तथा पोर्टल पर अनिवार्यत: डाटा इन्ट्री सुनिश्चित करें। उन्होंने मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान द्वितीय चरण के तहत आयोजित किए जा रहे शिविरों में फ्लैक्स बैनर लगाने तथा नागरिकों को योजनाओं की जानकारी देने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर श्री सिंह ने अभियान अंतर्गत सीएम हेल्पलाईन (CM Helpline) अंतर्गत लंबित शिकायतों के निराकरण में प्रगति लाने के निर्देश देते हुए कहा है कि सीएम हेल्पलाईन (CM Helpline) की शिकायतों का निराकरण कम परिलक्षित होने पर अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सीएमओ श्री नवनीत पांडे सहित अधिकारी उपस्थित रहे।

12 शिविर जहां नागरिक दे सकते हैं अपने आवेदन

मुख्य नगरपालिका अधिकारी नर्मदापुरम नवनीत पांडे ने बताया कि नर्मदापुरम नगर में 16 मई से 31 मई तक 12 स्थानों पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिनमें प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

उन्होंने बताया कि नगर के वार्ड 1, 2 एवं 6 के लिए तिलक भवन, सेठानी घाट पर शिविर लगाया जा रहा है। इसी प्रकार वार्ड 3, 26 और 27 के लिए मेन बोर्ड स्कूल, जुमेराती नर्मदापुरम, वार्ड 4, 5 और 28 के लिए सतरास्ता, काली मंदिर, वार्ड 7, 8, 9 के लिए फूलवती स्कूल, कोठीबाजार, वार्ड 10 एवं 12 के लिए प्राथमिक शाला मालाखेड़ी, वार्ड 13, 14 एवं 15 के लिए हाउसिंग बोर्ड मंगल भवन, वार्ड 16, 17 एवं 18 के लिए शासकीय प्राथमिक शाला हरियाली आईटीआई रोड नर्मदापुरम, वार्ड 19 और 20 के लिए शासकीय प्राथमिक शाला आदमगढ़, वार्ड 21, 22 एवं 23 के लिए पटवारी प्रशिक्षण केंद्र गीता भवन, वार्ड 24 एवं 25 के लिए फेफरताल स्कूल नर्मदापुरम, वार्ड 29 एवं 33 के लिए मंगलभवन ग्वालटोली एवं वार्ड 30, 31 एवं 32 के लिए काली मंदिर कॉलोनी ग्वालटोली में शिविर लगाए जा रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.