इटारसी। पथरोटा थाना (Patharota Police Station) के गांव तीखड़ (Village Teekhar) में चोरी की घटना हुई है। यहां एक मकान से चोर जेवर और नगदी सहित करीब 80 हजार रुपए का माल उड़ा ले गये हैं। गांव की सेवंती बाई पति सुरेन्द्र बामने (Sewanti Bai Husband Surendra Bamne) 45 वर्ष ने अपने यहां हुई इस घटना की शिकायत पथरोटा थाने में दर्ज करायी है।
पुलिस (Police) से मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात आरोपी ने फरियादी के घर से दो जोड़ सोने के टॉप्स, सोने की चेन, कान की एक जोड़, सोने का एक पेंडेंट, चांदी की पायल एक जोड़, चांदी का हाथ का चूड़ा एक, चांदी का कमर का झुक्का तथा नगदी करीब पंद्रह हजार रुपए सहित 80 हजार रुपए का माल ले गया है। घटना 15 और 16 मई के मध्य की बतायी जा रही है। पथरोटा पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
पति-पत्नी थे घर में
घटना के वक्त पति-पत्नी घर पर ही थे, लेकिन वे सामने वाले कमरे में सो रहे थे और अलमारी बीच वाले कमरे में थी जिसके लॉकर में पैसा और जेवर रखे थे। फरियाद सेवंतीबाई और उसके पति सुरेन्द्र बामने का बेटा उसकी पत्नी के साथ ससुराल गया था। इस दौरान की घटना बतायी जा रही है।
चाबी चार दिन पहले खोयी
सेवंतीबाई ने बताया कि चार दिन पहले अलमारी के लॉकर की चाबी खो गयी थी जो हमेशा उसकी के पास रहती है। चाबी खाने पर उसने घर के सभी सदस्यों से चाबी के विषय में पूछताछ की थी। लेकिन, चोरी की घटना हो जाने के बाद चाबी अलमारी के लॉकर में ही लगी मिल गई है।







