इटारसी। वार्ड 23 में बालाजी मंदिर (Balaji Mandir) के पास बन रही सड़क का निरीक्षण करने नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, सभापति पार्षद राकेश जाधव पहुंचे।
नपा अध्यक्ष पंकज चौरे (Pankaj Choure) ने कहा कि शहर में विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। हमारी प्राथमिकता शहर में चौड़ी सुंदर सड़कें करना है ताकि हमारा शहर सुंदर और व्यवस्थित हो सके।
सभापति राकेश जाधव (Rakesh Jadhav) ने कहा की विधायक निधि व नपा निधि से हमारे वार्ड में विकास के नए आयाम लिखे जा रहे हैं जिसमें नागरिक भी अपना पूर्ण सहयोग कर रहे हैं। आगे भी वार्ड में अन्य विकास कार्य किए जायेंगे साथ में विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र पटेल, डब्लू यादव, गौरव बड़कुर, शंकर तिवारी सहित वार्ड के नागरिक मौजूद थे।










