लाल झंडा यूनियन की भोपाल समाज कल्याण केंद्र में भारी जीत

लाल झंडा यूनियन की भोपाल समाज कल्याण केंद्र में भारी जीत

इटारसी। वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लाइज यूनियन (West Central Railway Employees Union) एवं ऑल इंडिया अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी यूनियन (All India SC, ST, OBC Union) के संयुक्त गठबंधन से भोपाल मंडल (Bhopal Circle) के ऐतिहासिक चुनाव में नितिन परमार ने बाजी मारी है। नितिन परमार (Nitin Parmar)सैकड़ों वोटों से सचिव पद पर अपना परचम लहराने में कामयाब हुए।

उनके साथी मनीष नीरपुरे कोषाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी में पवन कुमार, नवल सिंह अजय कुमार, कृष्णकांत शर्मा, राजेश कुमार, रविकांत, अशोक कटारे, कार्यकारिणी सदस्यों ने जीत हासिल की। इस जीत हासिल करने पर लाल झंडे के महामंत्री मुकेश गालव भोपाल मंडल के मंडल अध्यक्ष टीके गौतम, सचिव फिलिप ओमन, कार्यकारी अध्यक्ष आरके यादव, एपी शुक्ला मंडल उपाध्यक्ष, जावेद खान, मनोज रैकवार, महामंत्री प्रीतम तिवारी, तरुण शुक्ला, रवि राय ने शुभकामनाएं प्रेषित की। आज विशाल रैली भोपाल (Bhopal) में निकाली गई समाज कल्याण केंद्र में युवा पदाधिकारियों की जीत पर सभी रेलवे कर्मचारियों युवा कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है।

Royal
CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!