नर्मदापुरम। निशुल्क स्वास्थ्य शिविर (Free Health Camp) की श्रृंखला में अशोक अस्पताल (Ashok Hospital) द्वारा रविवार को मालखेड़ी के वार्ड क्रमांक 10, 11 में स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन स्वर्गीय शिवाकांत यादव की पुण्य स्मृति में किया गया।
ज्ञात हो पिछले माह दुर्घटना में मालाखेड़ी ((Malakhedi)) निवासी 30 वर्षीय शिवाकांत यादव (Shivakant Yadav) का दुर्घटना में निधन हो गया था। शिविर में 264 मरीजों ने निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श लिया। इस अवसर पर डॉ विभोर दुबे ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी एवं उनके माता-पिता को जीवन पर्यंत निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श देने की बात कही। शिविर के लिए परिवारजनों एवं अन्य लोगों ने अशोक अस्पताल का आभार व्यक्त किया।









