पिपरिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर महाकाली ग्राउंड पिपरिया के पास से एक युवक को पकड़कर एक देसी कट्टा और कारतूस जब्त किये हैं। युवक हाथ में कट्टा लेकर खड़ा था जिससे नवरात्रि मेला में आने जाने वाले लोग भयभीत हो रहे थे।
सूचना पर संदेही आरोपी की धरपकड़ हेतु पुलिस टीम रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर संदेही पुलिस पाते देख कर भागने की कोशिश करने लगा जिसे साक्षीगण की मदद से घेराबंदी कर पकड़ा। कब्जे से देशी कट्टा एवं 01 जिंदा कारतूस बरामद कर उससे नाम पता एवं पिस्टल कारतूस के संबंध में लायसेंस पूछने पर अपना नाम रोहित वंशकार पिता गिरधारी वंशकार, उम्र 20 साल निवासी ग्राम भैरोपुर थाना बनखेड़ी का होना बताया।
उक्त कट्टे एवं कारतूस के संबंध में कोई कागजात लायसेंस नहीं होना बताया जो प्रथम दृष्टया अपराध धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट दण्डनीय कृत्य पाये जाने से विधिवत मौके पर समक्ष गवाहों के 00.05 बजे आरोपी रोहित वंशकार पिता गिरधारी वंशकार उम्र 20 साल नि0 ग्राम भैरोपुर थाना बनखेड़ी के कब्जे से देशी कटटा एवं 01 जिंदा कारतूस जब्त कर कब्जा पुलिस लिया गया एवं आरोपी के विरूद्ध अपराध कं0 367/ 23 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया।
प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार न्यायालय पेश किया गया है। पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम गुरकरन सिंह द्वारा आगामी विधानसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुये अवैध शराब, गांजा, शस्त्र आदि की कार्यवाही कर आरोपीयों की धरपकड़ हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र जिला नर्मदापुरम एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पिपरिया कल्याणी वरकड़े के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम गठित कर लगाई गई।










