रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

राज्य स्तरीय खो-खो चैंपियनशिप में भाग लेने जिले की टीम जबलपुर गयी

इटारसी। राज्य स्तरीय खो-खो चैंपियनशिप जबलपुर में 23 से 25 दिसंबर तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने वाली जिले की टीम रवाना हुई। जिला खो खो संघ के जिलाध्यक्ष बशारत खान ने संजय यादव सचिव मध्य प्रदेश को संघ का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि जबलपुर में आयोजित चैंपियनशिप में नर्मदापुरम के जिले के खिलाडिय़ों की टीम में नमन, शिवांशु, रितेश ,आकांक्षु, नमन, आरोह, पृथ्वी, सक्षम का चयन हुआ है।

कोच श्याम मरापे सिवनी मालवा को बनाया गया है। प्रतियोगिता से चयनित होकर खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मध्य प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाडिय़ों की सफलता हेतु अरविंद शर्मा उपाध्यक्ष, अश्वनी मालवी, रवि हरदुआ कोषाध्यक्ष, गजेंद्र यादव बाबई, कलीराम अहिरवार, राजकुमार पाली, राजेश स्वामी, भीमराव राजेश पटेल उमेश , संतोष यादव, अर्पण दुबे, मुकेश गोस्वामी, संतोष सुरमा, बख्तावर खान, वंश मालवी आदि ने शुभकामनाएं दी।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News