इटारसी। ग्राम रैसलपुर से जिला सरकारी बैंक के पर्यवेक्षक रहे बृजमोहन चौरे की पुत्रवधू राखी विजय चौरे ने सीए की फाइनल परीक्षा पास की है।
राखी ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने ससुराल पक्ष को दिया है। राखी का कहना है, ससुराल में सास लता चौरे एवं ससुर बृजमोहन चौर, जेठ अजय चौरे, जेठानी सिलु चौरे एवं देवर सीएस संजय चौरे ने बेटी की तरह आगे बढ़ाने में मदद की।
उन्होंने कहा कि यदि ससुराल में बहू को बेटी की तरह प्यार मिले तो तो जीवन में कुछ भी हासिल किया जा सकता है।








