माहेश्वरी महिला मंडल ने मनाया मकर संक्रांति पर्व

Post by: Rohit Nage

सिवनी मालवा। माहेश्वरी महिला मंडल ने संक्रांति पर्व पर माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष नीरू राठी के निवास बंशी विला पर एक बैठक का आयोजन किया। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा एक दूसरे को कूकू हल्दी लगाकर सुहाग का सामान दिया। विभिन्न रंगों की पतंग से सजावट की गई, रंगोली बनाकर दीपक लगाया।

इस अवसर पर महिलाओं ने भजन, कीर्तन गाये, गेम्स खेले, पतंगबाजी का आनंद लिया। महिलाओं ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की जिसमें 22 तारीख को होने वाले राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के विषय में भी चर्चा के दौरान बताया कि सभी अपने अपने घरों पर जय श्री राम का ध्वज लगायेंगे। सभी घरों में रोशनी से सजावट की जाएगी, घरों पर दीपक लगाए जाएंगे, रंगोली बनाई जाएगी एवं आतिशबाजी की जाएगी। सभी ने विभिन्न व्यंजनों का आनंद लेकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर नीरू राठी, प्रेमलता तोषनीवाल, शीला खडलोया, सुधा कचोलिया, उषा साबू, सुनीता सारडा, शीला सारडा, उषा सारडा, वर्षा सारडा, स्वाति राठी, अनुपमा माहेश्वरी, पुनीता सारडा, प्रियंका सारडा, रेनू राठी, प्रीति कचोलिया, शुभांगी सारडा सहित महिला मंडल उपस्थित थीं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!