1 से 15 तक वाहन चैकिंग अभियान
इटारसी। यातायात पुलिस 1 से 15 जनवरी तक वाहन चैकिंग अभियान चला रही है। सुरक्षित यातायात को लेकर पुलिस के इस अभियान में आज दूसरे दिन बस, आटो और मोटर सायकिल चालकों के कागजात और वाहनों की जांच कर समन शुल्क वसूला।
यातायात विभाग के प्रभारी गंगाराम बारस्कर ने बताया कि अभियान के तहत दस चालान काटे गए हैं। इनमें दो बस, तीन आटोरिक्शा तथा पांच बाइक चालक शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इनसे 2750 रुपए का समनशुल्क वसूला गया है।
दस चालान काटकर वसूला समन शुल्क
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








