इटारसी। सरस्वती उच्चतर माध्यमिक मालवीयगंज में सावित्री बाई ज्योतिबा फुले की जयंती नारी उत्थान दिवस के रूप में मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य दीपक चन्देवा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। कार्यक्रम के संयोजक शैलेष गौर ने बताया कि इस कार्यक्रम में विद्यालय की माध्यमिक और उच्चतर की करीब सौ छात्राओं ने छह प्रतियोगिताओं (रंगोली, चित्रकला, मेंहदीं, क्राफ्ट, निबंध, पूजन, कलश सज्जा) में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा नवम से तृप्ति चौरै ने सावित्रीबाई फुले की जीवनकथा पर तथा द्वादश से खुशबू साहू ने वर्तमान समय में नारी की दशा और दिशा पर अपने विचार प्रकट किए।
कार्यक्रम के मुख्य प्रवक्ता बृजमोहन सोलंकी ने समाज में व्याप्त कुरीतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नारी जाग्रति और उत्थान आज के समय में बहुत आवश्यक है। संचालन श्रीमती राजेश वर्मा द्वारा एवं आभार प्रदर्शन शैलेष गौर द्वारा किया गया।
जयंती पर हुई प्रतियोगिताएं
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








