---Advertisement---

गणतंत्र दिवस के 4 दिन पूर्व रामराज्य की कल्पना साकार, भारत फिर बनेगा विश्व गुरु

By
On:
Follow Us

इटारसी। 75 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर नर्मदा पुरम पत्रकार संघ ने श्री प्रेम शंकर दुबे स्मृति पत्रकार भवन में ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार सुश्री मंजू राज ठाकुर ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस गणतंत्र दिवस के चार दिन पूर्व रामराज की कल्पना साकार हो गई। अब भारत विश्व गुरु बनेगा।

उन्होंने कहा कि मुगलों ने जिस तरह सनातन धर्म के मंदिरों को तोड़ा था, उच्चतम न्यायालय के निर्णय के पश्चात केंद्र सरकार की इच्छा शक्ति मजबूत होने पर भारत भूमि को अपने रामलला पुन: अयोध्या में स्थापित करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि हमारे भारत की पहचान हमारा राष्ट्रीय तिरंगा है। हमने यूक्रेन सहित कई युद्ध जो दुनिया में हो रहे हैं, यह देखा कि हमारे तिरंगे को दुनिया के अन्य छात्रों और नागरिकों ने भी फहराया और वे सुरक्षित अपने देश लौटे। इस अवसर पर राष्ट्रगान हुआ।

नर्मदा पुरम पत्रकार संघ के अध्यक्ष प्रमोद पगारे, संभागीय अध्यक्ष रोहित नागे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल मिहानी, कोषाध्यक्ष राजेश दुबे, उपाध्यक्ष भूपेंद्र विश्वकर्मा, वरिष्ठ पत्रकार सुधांशु मिश्रा, कृष्णा राजपूत, बसंत चौहान, दिलीप शर्मा, संजीव यादव, शैलेंद्र पाली, धर्मेंद्र रणसूरमा, तुषार सपकाल, सुनील दुबे शिक्षक, महेंद्र पचौरी, मनीष पटेल, सुरेश सराठे, विजय विश्वकर्मा मौजूद थे। मुख्य अतिथि कुमारी मंजू राज ठाकुर का पत्रकारों ने पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। मिष्ठान वितरण किया गया।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.