इटारसी। नेशनल हाईवे 69 पर प्लायवुड फैक्ट्री के सामने आज शाम को करीब 5:30 बजे बैतूल तरफ से आ रही कार और इटारसी तरफ से जा रहे बाइक सवार में जोरदार भिडंत हो गई। घटना में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को यहां डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार देकर गंभीर हालत होने पर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। बाइक सवार युवक के सिर में गहरी चोट होने से वह बेहोश है।
मिली जानकारी के अनुसार एनएच 69 पर आज शाम करीब साढ़े पांच बजे इटारसी से जा रहे बाइक एमपी 05, एएफ-4388 और बैतूल तरफ से आ रही कार क्रमांक एमपी 04, सीपी-9426 की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर में बाइक सवार दोनों युवकों को गंभीर चोट आयी हैं। बाइक चालक बेहोश होने से उसका नाम पता नहीं चल सकता है जबकि पीछे बैठे युवक राकेश पिता माखनलाल 25 वर्ष निवासी नागपुर भट्टा ने बताया कि वे इटारसी से अपने गांव वापस जा रहे थे। घटना में राकेश के दाहिने पैर की हड्डी टूट गई तथा हाथ और कंधे पर भी चोट आयी है। बाइक चालक के सिर में गंभीर चोट है तथा हाथ और पैर में भी चोट आयी है।
एनएच पर कार-बाइक टकरायी, दो घायल
For Feedback - info[@]narmadanchal.com









