---Advertisement---

समाज में इंटरनेट का सार्थक प्रयोग हो

By
On:
Follow Us

इंटरनेट की भूमिका पर हुई कार्यशाला
इटारसी। वर्धमान महाविद्यालय के मुख्य हॉल में आईसीटी कमेटी के तत्वावधान में समाज को शिक्षित करने में इंटरनेट की भूमिका विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा एवं वंदना से हुआ। कार्यशाला के विषय पर आईसीटी प्रभारी डॉ शैलेन्द्र सोनी ने प्रकाश डाला। इस अवसर पर अमित विश्वकर्मा, अनु पाठक, भवानी सिंह, वर्षा मालवीय, अंकिता सिकरवार, अनिता बरखने, सुनील, सोहन मेहरा, भाई जी आदि छात्र अध्यापक एवं छात्र अध्यापिकाओं ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए वर्तमान समय में इंटरनेट की उपयोगिता से रूबरू कराया।
इस अवसर पर संस्था के निदेशक आशीष जैन ने कहा कि शिक्षकों को इसका अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिये। सहायक प्राध्यापक दीपक आर्य ने कहा कि इंटरनेट का प्रयोग सार्थक तभी है जब हम इसका सही उपयोग करें. सहायक प्राध्यापक श्यामसिंह राजपूत और संजीव श्रीवास्तव ने इंटरनेट के दुरूपयोग पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम के अतिथि अनिल मौर्य ने इंटरनेट को समय की जरूरत बताया । कार्यक्रम के अंत में रईसा खानम ने उत्प्रेरक गीत प्रस्तुत किया। आईसीटी कमेटी की छात्र प्रतिनिधि श्रीमती गीता पांडे ने आधार व संचालन श्रीमती मोनिका ठाकुर ने किया।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.