इटारसी। श्री बूढ़ी माता मंदिर में श्री शतचंडी महायज्ञ कल 18 फरवरी से कलश यात्रा के साथ प्रारंभ होगा। पहले दिन रविवार को कलश यात्रा प्रात: 9 बजे से श्री माता महाकाली दरबार से प्रारंभ होकर श्री नवग्रह दुर्गा मंदिर, बालाजी मंदिर चौराहा होते हुए श्री श्री बूढ़ी माता मंदिर पहुंचेगी।
24 फरवरी शनिवार को दोपहर 2 बजे से पूर्णाहुति, पूजन आरती, प्रसाद वितरण, ब्राह्मण व कन्या भोज के महाप्रसाद वितरित होगा। यज्ञ का प्रारंभ 18 फरवरी को शाम 4 बजे अरणि मंथन से अग्नि प्रज्वलित करके होगा। 19 से 23 फरवरी तक प्रात: 8:30 बजे से 12 बजे तक, दोपहर 2:30 बजे से 5:30 बजे तक पूजन एवं दुर्गा सप्तशती पाठ एवं रूद्राभिषेक, यज्ञ, आरती एवं प्रसाद वितरण होगा। 19 फरवरी से 23 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक प्रवचन होंगे। यज्ञाचार्य पं. रामगोपाल त्रिपाठी, प्रवचनकर्ता पं.चंद्रगोपाल भार्गव रहेंगे।