पोस्टमार्टम से आई हकीकत, गुमराह करने की हुई कोशिश
इटारसी। मंगलवार को हुए सुमित्रा कुलकर्णी हत्याकांड में पुलिस को पोस्टमार्टम से हकीकत सामने आई है। पहली नजर में देखे गए शव से पुलिस को तकिए से मुंह दबाकर मारने की आशंका थी परंतु आज आयी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उक्त बृद्धा की मौत तकिये से मुंह दबाने से नही अपितु गले और शरीर के सामने के हिस्से में धारदार हथियार से वार करने से हुई है।
उक्त जानकारी इटारसी एसडीओपी अनिल शर्मा ने बुधवार को मीडिया को बताई और साथ ही कहा कि आरोपियों द्वारा धारदार हथियार से वार करने के लिए तथा पुलिस को गुमराह कर साक्ष्य छुपाने के लिए धारा 302 और 201 लगायी गयी है।
धारदार हथियार के वार से हुई कुलकर्णी आई की मौत
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








