इटारसी। रामपुर थानांतर्गत एक नाबालिग वाहन चालक ने एक ग्रामीण को टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने ग्रामीण की शिकायत पर 13 वर्षीय वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
बता दें कि आजकल सड़कों पर नाबालिग वाहन चालक बेखौफ तेज रफ्तार में वाहन चलाते हैं। समय से पहले बड़े होने के भाव लिये ये फिल्मी हीरो की तरह कट मारकर निकलते हैं और ऐसे में कई बार दुर्घटनाएं होती हैं।
ऐसे ही एक 13 वर्षीय वाहन चालक ने रामपुर थाना अंतर्गत दीपक उर्फ मोनू पिता नन्हेलाल बाथरी 30 वर्ष को टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।









