इटारसी। महाशिवरात्रि मेले के अवसर पर पश्चिम मध्य रेल से प्रारंभ/टर्मिनेट होने वाली दो जोड़ी ट्रेनों का सीहोर रेलवे स्टेशन पर 05 से 17 मार्च 2024 तक 02 मिनट का अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है। गाड़ी संख्या 19323 डॉ. अम्बेडकर नगर-भोपाल एक्सप्रेस दिनांक 05 मार्च से 17 मार्च 2024 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर सीहोर रेलवे स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान सुबह 09:40/09:42 बजे और गाड़ी संख्या 19324 भोपाल-डॉ. अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस 05 से 17 मार्च 2024 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर सीहोर रेलवे स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान सायं 17:56/17:58 बजे अस्थाई ठहराव रहेगा।
गाड़ी संख्या 22191 इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस 05 मार्च 17 मार्च 2024 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर सीहोर रेलवे स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान रात 22:17/22:19 बजे और गाड़ी संख्या 22192 जबलपुर-इंदौर ओवरनाइट एक्सप्रेस 04 से 17 मार्च 2024 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर सीहोर रेलवे स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान सुबह 06:08/06:10 बजे अस्थाई ठहराव रहेगा।








