- – महिला मंडल में शकुन पारे एवं युवा मंडल अध्यक्ष बने सुनील राजवैध
इटारसी। श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर लक्कडगंज में नार्मदीय ब्राम्हण समाज संगठन की बैठक समाज के संरक्षक आरके पारे, कमलेश पगारे, अशोक पाराशर, शंकरलाल पारे, दिनेश बिल्लोरे, राजेन्द्र पाराशर की विशेष उपस्थिति में सम्पन्न हुई। सर्वसम्मति से नार्मदीय ब्राह्मण समाज संगठन इकाई के अध्यक्ष पद पर मनमोहन पगारे को निर्वाचित घोषित किया गया।
अध्यक्ष मनमोहन पगारे ने इकाई की घोषणा करते हुए उपाध्यक्ष शिवकुमार बिल्लोरे, सचिव प्रमोद पगारे पत्रकार, सहसचिव जितेन्द्र उपरीत, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र साकल्ले, सह कोषाध्यक्ष विनोद मुदगिल, सांस्कृतिक सचिव राजेन्द्र शर्मा, कार्यक्रम सचिव श्वेता पगारे, संगठन प्रभारी एसएन पाराशर, प्रचार प्रसार सचिव अभिषेक पारे, विष्णुसहस्त्रनाम मंडल अध्यक्ष नीरज पगारे, परामर्शदाता संजय सोहनी, आनन्द पारे, प्रो.पीके पगारे मनोनीत किये गये। कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अतुल पारे, सुनील शर्मा, सुधीर पगारे, नन्हेलाल दफतरी, सुशील शर्मा, वीएस जोशी, केशव शर्मा, सुशील पाराशर एवं सामाजिक कार्य नर्मदा जयंती पुरोहित पद पर सुनील सिटोके मनोनीत किये गये हैं।
अध्यक्ष मनमोहन पगारे ने महिलाओं की सहमति से महिला मंडल हेतु अध्यक्ष पद पर शकुंन पारे, उपाध्यक्ष वैशाली पारे, सचिव आरती उपाध्याय, कोषाध्यक्ष वंदना शर्मा, संगठन प्रभारी रिचा पारे को मनोनीत किया। संयोजक श्रीमति लीला जोशी, रामायण प्रभारी पुष्पा पगारे, अचला पारे, मंजु पगारे, इंदु पगारे, जया पाराशर, लता साकल्ले, कल्पना बिल्लोरे मनोनीत किये गये। कार्यकारिणी सदस्य प्रफुल्लबाला पाराशर, आभा शर्मा, क्षमा राजवैध, विनिता पगारे, सविता मुदगील, अर्चना सिटोके, रश्मि बिल्लोरे, विधा शर्मा, वंदना पगारे, नन्दा सोहनी, वर्षा उपरित, सुषमा चौरे, लता चौरे मनोनीत किये गये। अध्यक्ष मनमोहन पगारे ने युवा मंडल हेतु अध्यक्ष पद पर सुनील राजवैध, उपाध्यक्ष संजय शर्मा, सचिव निवेश शर्मा, कोषाध्यक्ष विकास पगारे, सदस्य हर्ष चौरे, शेखर पगारे को मनोनीत किया है।








