इटारसी। शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय इटारसी में निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार निरंतर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
इस कड़ी में महाविद्यालय परिसर में नए मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ राकेश मेहता एवं निर्वाचन स्वीप गतिविधि के नोडल अधिकारी डॉ संतोष कुमार अहिरवार के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों के द्वारा पोस्टर बनाकर जागरूकता अभियान चलाया गया। साथ ही इस कड़ी में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ राकेश मेहता के द्वारा नए मतदाताओं को शपथ दिलाई गई।
शपथ के माध्यम से लोकतंत्र में पूर्ण आस्था रखते हुए, लोकतांत्रिक मर्यादाओं बनाए रखना एवं स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को बनाए रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग ,जाति, समुदाय एवं भाषा अन्य किसी प्रकार के प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए जिससे लोकतंत्र की गरिमा बनी रहे। जिससे अच्छे जनप्रतिनिधियों का चुनाव होगा जिससे राष्ट्र प्रगति के आयाम को प्राप्त करेगा।









