इटारसी। मुल्क में अमनोअमान की दुआ के साथ आज ईद के मौके पर मस्जिदों में नमाज अता की गई। ईद-उल-फितर के मौके पर निर्धारित समय पर ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अता की तथा एकदूसरे को ईद की मुबारकवाद पेश की। सुरक्षा के लिहाज से मस्जिदों के आसपास पुलिस ने अच्छा बंदोवस्त किया था।

ईद के अवसर पर स्वयं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महेन्द्र सिंह, तहसीलदार सुनीता साहनी और टीआई गौरव सिंह बुंदेला ईदगाह पहुंचे थे और उन्होंने बच्चों के साथ फोटो भी खिंचाई। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। इटारसी शहर और आसपास के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने प्रमुख ईदगाहों एवं मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की। नाला मोहल्ला ईदगाह में सुबह 8:45 बजे नमाज शुरू हुई। नमाज में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। अकीदतमंदों ने देश एवं शहर की खुशहाली के साथ अमन-चैन की दुआ मांगी।









