---Advertisement---

संत रैदास यूथ क्लब ने मनायी डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती

By
On:
Follow Us

इटारसी। संत रैदाय यूथ क्लब ने वार्ड 3 पुरानी इटारसी में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनायी। इस मौके पर डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर मल्यार्पण कर मोमबत्ती जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बच्चों ने डॉ. अंबेडकर के जीवन की रोचक जानकारियां प्रस्तुत कीं। सिद्धार्थ कटारे ने ‘साहेब मेरे भीमराव’ गीत गाया।

दिव्यांश बरखने ने बताया कि बाबा साहब के पास विदेशों से प्राप्त 32 डिग्रियां थीं। बच्चों में आरूष बरखने, मयंक बरखने, तनीषा बरखने, मयंक कटारे ने अपने विचार प्रस्तुत किये। क्लब के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार कटारे ने बाबा साहब के जीवन पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए बताया कि अंबेडकर का जन्म एक दलित महार परिवार में मप्र के महु छावनी में हुआ। स्कूल जाने पर उन्हें छुआ-छूत का सामना करना पड़ा। इसके बाद भी वह पढ़ाई से विचलित नहीं हुए।

उच्च शिक्षा के लिए बड़ोदा के महाराज द्वारा छात्रवृति प्रदान करने पर वे अमेरिका अध्ययन के लिए गये और इसके बाद उन्होंने अनेको डिग्रियां प्राप्त की। वह एक महान लेखक एवं अर्थशास्त्री थे। उनकी पुस्तक ‘दा प्राब्लम ऑफ रूपी* से प्रेरित होकर अंग्रेज सरकार ने 1935 में रिर्जव बैक ऑफ इंडिया की स्थापना मुंबई की थी। उन्होने भारत के महान संविधान की रचना की जिसमें देश के सभी जाति-धर्म एवं अमीर-गरीब को समान अधिकार प्रदान किये गये। इसलिए वह दलितों के ही मसीहा नहीं इस देश के महान राजनैतिज्ञ और समाज सुधारक थे। संचालन श्रवण डोरे ने किया। कार्यक्रम में सुरेन्द्र बरखने, नरेन्द्र बरखने, भगवानदास बामने, अजीत कटारे, कमल किशोर कटारे, अर्चना, कमलेश बकोरिया, रंजना कटारे आदि लोग उपस्थित थे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.