इटारसी। रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने के उद्देश्य से गाड़ी संख्या 01662/01661 रानी कमलापति-मैसूर-रानी कमलापति साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 15-15 ट्रिप चलाई जा रही है। यह गाड़ी पश्चिम मध्य रेल के नर्मदापुरम, इटारसी एवं हरदा स्टेशन पर हाल्ट लेकर गन्तव्य को जाएगी।
गाड़ी संख्या 01662 रानी कमलापति-मैसूर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को 18 अप्रैल 2024 से 25 जुलाई 2024 तक रानी कमलापति स्टेशन से 08:30 बजे प्रस्थान कर, 09:30 बजे नर्मदापुरम, 10:05 बजे इटारसी, 11:05 बजे हरदा और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए अगले दिन शुक्रवार को 22:35 बजे मैसूर स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 01661 मैसूर-रानी कमलापति साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शनिवार को 20 अप्रैल 2024 से 27 जुलाई 2024 तक मैसूर स्टेशन से 07:30 बजे प्रस्थान कर, मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए अगले दिन (रविवार) 18:48 बजे हरदा, 20:20 बजे इटारसी, 20:48 बजे नर्मदापुरम और 22:30 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।
कोच कंपोजीशन एवं हाल्ट
इस गाड़ी में 04 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 03 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी , 07 वातानुकूलित तृतीय इकोनोमी श्रेणी, 04 शयनयान श्रेणी, 02 सामान्य श्रेणी एवं 02 जनरेटरकार सहित कुल 22 कोच रहेंगे। यह गाड़ी दोनों दिशाओं में नर्मदापुरम, इटारसी, हरदा, खंडवा, भुसावल, मनमाड, कोपरगांव, बेलापुर, अहमदनगर, दौंड जंक्शन, कुर्दुवाडी, सोलापुर, होटगी, इंडी रोड, बीजापुर, बगेवादी रोड, अलमाटी, बागलकोट, बादामी, हुबली, कराजगी, हावेरी, रानीबेन्नूर, दावणगेरे, चिकजाजुर, बिरूर, अरसीकेरे, तुमकुर, यशवंतपुर, बैंगलोर शहर, केंगेरी, रामानगरम, मांड्या स्टेशनों पर रुकेगी।








